Wednesday, October 21, 2020

RCB की जीत के हीरो मोहम्मद सिराज ने बना डाला IPL का ये जबरदस्त रिकॉर्ड

विराट कोहली के लिए मोहम्मद सिराज 'तुरुप का इक्का' साबित हुए. मैच के बाद सिराज ने बताया कि उन्होंने इस नतीजे को हासिल करने के लिए काफी प्रैक्टिस की है.

खास बातें

अबु धाबी में दिखा मोहम्मद सिराज का दिखा दम

कोलकाता के 3 खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा

एक IPL मैच में 2 मेडन फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने

नई दिल्ली: केकेआर (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान आरसीबी (RCB) के गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने पावरप्ले में 3 विकेट लेकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया. उन्होंने 2 के इकॉनमी रेट से उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 8 रन दिए. सिराज की इसी शानदार गेदबाजी की बदौलत उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया. आरसीबी ने ये मैच 8 विकेट से अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें- IPL: चहल और धनश्री की रोमांटिक तस्वीर हुई वायरल, पर डिविलियर्स हो गए ट्रोल

इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज ने वो कर दिखाया जो अब तक किसी गेंदबाज ने नहीं किया. वो आईपीएल इतिहास में एक मैच के दौरान 2 मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और उनका ये फैसला बेहद कामयाब साबित हुआ. सिराज ने भी मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.


सिराज ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 4 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 18.33 की औसत और 7.85 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट अपने नाम किए हैं. केकेआर के खिलाफ सिराज के प्रदर्शन को लेकर कप्तान विराट कोहली और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भी जमकर तारीफ की है.

IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बुरी खबर, ड्वेन ब्रावो पूरे टूर्नामेंट से बाहर

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के चलते आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई के लिए यह एक झटके से कम नहीं है, क्योंकि वह ब्रावो के जरिए प्लेऑफ की बुझ रही लौ को कायम रख सकती थी। 

चोट के चलते सालों से टीम की जान रहे 37 वर्षीय ब्रावो 17 अक्तूबर को शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अंतिम ओवर नहीं डाल पाए थे। इसके बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रविंद्र जडेजा से आखिरी ओवर करवाना पड़ा। जड़ेजा को इस ओवर में तीन छक्के लगे और चेन्नई यह मैच हार गई। 

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया, ड्वेन ब्रावो को ग्रोइन की चोट के कारण आईपीएल से बाहर रखा गया है। इस आईपीएल में ब्रावो ने छह मैच खेले और दो पारियों में केवल सात रन बनाए। हालांकि, उन्होंने 8.57 की इकॉनमी रेट के साथ इतने ही मैचों में छह विकेट हासिल किए। 


10 मैचों में से सात हार के बाद चेन्नई का प्लेऑफ तक पहुंचने का अभियान पहले ही पटरी से उतर चुका है। टीम वर्तमान में लीग तालिका में सबसे नीचे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स पहले से ही वरिष्ठ खिलाड़ियों सुरेश रैना और हरभजन सिंह की अनुपस्थिति से प्रभावित थी, दोनों ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस आईपीएल में भाग नहीं लिया। कप्तान धोनी और केदार जाधव जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने भी टीम का बेड़ा गर्क किया है।  


फ्लेमिंग ने पहले ही जताई थी आशंका

बता दें कि अभी हाल ही में मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ब्रावो के कुछ हफ्तों के लिए बाहर होने की आशंका जताई थी। स्टीफन ने कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स के डेथ ओवरों की गेंदबाजी के विशेषज्ञ ड्वेन ब्रावो ग्रोइन की चोट के कारण ‘कुछ दिनों या कुछ हफ्तों’ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो सकते हैं।


फ्लेमिंग ने कहा था कि ऐसा लगता है कि उसकी (ब्रावो की) दायीं ग्रोइन में चोट है, बेशक यह इतनी गंभीर है कि वह दोबारा गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ पाया, वह निराश है कि वह अंतिम ओवर नहीं फेंक पाया। यही वजह रही जिसके चलते ड्वेन ब्रावो को अब पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर जाना पड़ा है।


KXIP vs DC Highlights: शिखर धवन का शतक बेकार, दिल्ली को मिली पंजाब से हार

दुबई
अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-13 के मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने शिखर धवन (106*) के शानदार शतक की बदौलत 5 विकेट पर 164 रन बनाए लेकिन पंजाब ने 5 विकेट खोकर 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब के निकोलस पूरन (53) ने अर्धशतक जड़ा तो जिम्मी नीशम (10*) ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर विनिंग सिक्स लगाया।

शॉट खेलते निकोलस पूरन (BCCI/IPL)
क्या आप एक जिम्मेदार निवेशक हैं?

लोकेश राहुल की कप्तानी वाली टीम पंजाब ने 10 मैचों में चौथी जीत दर्ज की और उसके अब 8 अंक हो गए हैं। पंजाब अब राजस्थान रॉयल्स (8 ही अंक) से ए स्थान ऊपर 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को इतने ही मैचों में तीसरी शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन टीम अब भी 14 अंकों के साथ टॉप पर है।

देखें, KXIP vs DC: मैच का स्कोरकार्ड / IPL पॉइंट्स टेबल

निकोलस का जलवा, मैक्सवेल ने भी दिखाया दम
3 विकेट गिरने के बाद पंजाब को निकोलस पूरन ने संभाला और ग्लेन मैक्सवेल संग पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर रबाडा को विकेट दे बैठे। उन्होंने 28 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े। फिर ग्लेन मैक्सवेल भी 32 के निजी स्कोर पर रबाडा का ही शिकार बने। टीम का 5वां विकेट 147 के स्कोर पर गिरा। मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर 3 चौके लगाए।



अच्छी नहीं रही पंजाब की शुरुआत
165 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान लोकेश राहुल को पारी के तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने शिकार बनाया। राहुल को डैनियल सैम्स ने लपका जिन्होंने 11 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौका, 1 छक्का जड़ा। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन के ओवर में 2 विकेट गिरे। धुरंधर क्रिस गेल (29) को उन्होंने पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड कर दिया जबकि पांचवीं गेंद पर मयंक अग्रवाल (5) रन आउट हो गए। पंजाब के 3 विकेट 56 रन तक गिर गए।





धवन का लगातार दूसरा IPL शतक
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन ने आईपीएल में लगातार दूसरा शतक जड़ा। चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अपने टी20 करियर का पहला शतक (नाबाद 101) बनाने वाले धवन दमदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।वह आईपीएल में लगातार मैचों में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

पढ़ें, IPL: पंजाब और दिल्ली के बीच मैच में दो बार हुआ टॉस, जानिए क्यों 

दिल्ली के दूसरे बल्लेबाज फ्लॉप
दिल्ली की पारी पूरी तरह से धवन के इर्द गिर्द घूमती रही क्योंकि उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (28 रन देकर दो) और स्पिनरों ग्लेन मैक्सवेल (31 रन देकर एक), मुरुगन अश्विन (33 रन देकर एक) और रवि बिश्नोई (तीन ओवर में 24 रन) ने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही पिच पर बाकी बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया लेकिन धवन के सामने उनकी एक नहीं चली।

पृथ्वी फिर सस्ते में लौटे
युवा ओपनर पृथ्वी सॉव (7) लगातार चौथे मैच में दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाए। इन मैचों में उन्होंने केवल 11 रन बनाए हैं। जेम्स नीशाम (1-17) की जिस गेंद पर उन्होंने कैच दिया उस पर उनकी टाइमिंग सही नहीं थी लेकिन धवन ने शुरू से दबदबा बनाने की कोशिश की। उन्होंने पंजाब के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज शमी के एक ओवर में तीन चौके जड़कर गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

देखें, धनश्री के संग युजवेंद्र चहल की 'पर्फेक्ट ईवनिंग', मंगेतर ने दिया ऐसा रिएक्शन

लगातार चौथी पारी में धवन का 50+ स्कोर
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार चौथी पारी में 50 या इससे अधिक रन बनाये। आईपीएल में यह कारनामा करने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं। बिश्नोई पर लगाए छक्के से वह इस टी20 लीग में 5000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 57 गेंदों पर शतक पूरा किया। धवन ने यह पारी तब खेली जबकि दूसरे छोर से नियमित अंतराल में विकेट गिर रहे थे।

शमी ने दिए 2 झटके
कप्तान श्रेयस अय्यर (12 गेंद पर 14) ने अपना विकेट इनाम में दिया। चोट से उबरकर वापसी करने वाले ऋषभ पंत (20 गेंदों पर 14 रन) जितने समय क्रीज पर रहे रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। मार्कस स्टॉयनिस (9) भी डेथ ओवरों में धवन को सहारा नहीं दे पाए। शिमरोन हेटमायर (10) आखिरी गेंद पर पविलियन लौटे। पंजाब के लिए शमी ने 2 विकेट झटके जबकि मुरुगन अश्विन, नीशम और मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला।

हार के बाद फ्लेमिंग ने माना, टीम का ताकत खत्म हो चुकी है

शारजाह
चेन्नै सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार वह आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने से चूकने वाली है। चेन्नै ने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं और उसके छह अंक हैं। अपने पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

फ्लेमिंग (BCCI/IPL)
चेन्नै के फैंस के लिए चिंता की बात यह भी है कि उसके कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना है कि इस सीजन में उसका सफर शायद समाप्त हो गया है।
राजस्थान से हार के बाद फ्लेमिंग ने कहा, 'हम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं। और टीम की इस हालात को देखकर कहा जा सकता है कि हमारा दम निकल चुका है। अगर आप पिछले तीन साल के प्रदर्शन को देखें, तो हम पहले साल जीते, दूसरे साल आखिरी गेंद पर हारे और हम जानते थे कि इस तीसरे साल अधिक उम्र के खिलाड़ियों के साथ उतरना मुश्किल होगा। और दुबई में हमें नई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।'
फ्लेमिंग ने कहा, 'अगर आप टीम के मनोबल की बात करें तो यह फिलहाल बहुत गिरा हुआ है। हम कुछ मैचों में जीत के काफी करीब पहुंचे लेकिन इस मैच (राजस्थान रॉयल्स) के खिलाफ हमारे पास कोई मौका नहीं था। हम जानते थे कि यह एक अहम मुकाबला था लेकिन उन्होंने हमें कोई मौका नहीं मिला।'
फ्लेमिंग ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे पास एक मौका है, लेकिन जब आप अपने खेल से ज्यादा दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करते हैं तो अपने मनोबल को बनाए रखना और सकारात्मक रहना काफी मुश्किल होता है।' चेन्नै का अगला मुकाबला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस से होगा।

टॉप की टीमों को हराना इरादा था, पिछले मैच के बाद सो नहीं पाया था : राहुल


दुबई
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने खुलासा किया कि उनकी टीम ने पॉइंट्स टेबल में पर काबिज दोनों टीमों को हराने का लक्ष्य तय किया था लेकिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ पिछला मैच सुपर ओवर तक खिंचने के बाद वह रात भर सो नहीं पाए थे।
लोकेश राहुल (BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस के मैच को किया याद
राहुल (KL Rahul) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद कहा, ‘पिछले दो मैचों से पहले हमने पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) की टॉप की दोनों टीमों को हराने पर चर्चा की थी। मैं पिछले मैच के बाद सो नहीं पाया था। हमें उसे पहले ही समाप्त करना चाहिए था और उसे सुपर ओवर (MI vs KXIP Super Over) तक नहीं खींचना चाहिए था। उस मैच ने हमें विनम्र रहना सिखाया। खेल आखिर में हम सबसे बड़ा होता है।’
टॉप पर काबिज दिल्ली को हराया
पंजाब ने उस मैच में सुपर ओवर में मुंबई (MI) पर जीत दर्ज की थी। अब उसने शीर्ष पर काबिज दिल्ली (Delhi Capitals) को हराया जिसने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नाबाद 106 रन के बावजूद पांच विकेट पर 164 रन बनाए। पंजाब ने निकोलस पूरन  (Nicholas Pooran) के 53 रन की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की लेकिन जब जीत मिली तब चोटी का कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं था।
बल्लेबाजों को नसीहत
राहुल ने कहा, ‘विशेषकर तब जबकि आप छह बल्लेबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ खेल रहे हों तब शीर्ष चार में से किसी एक को भूमिका निभानी होगी। किसी एक को मैच के आखिर तक टिके रहना होगा। इस पर हमें गौर करना होगा। हमें इसमें सुधार करना होगा।’
गेंदबाजों की तारीफ
राहुल ने अपने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) का पिछले मैच से आत्मविश्वास बढ़ा। वह हर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पावरप्ले में दो और डैथ ओवरों में एक ओवर किया। उसका छह यार्कर करना शानदार रहा।’

अय्यर बोले, 10 रन कम पड़ गए
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि उनकी टीम को दस रन कम पड़ गए लेकिन फिर भी इस मैच में उन्हें कुछ अच्छी सीख मिली। अय्यर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने 10 रन कम बनाए। फिर भी इस मैच से हमने अच्छी सीख ली। शिखर (Shikhar Dhawan) ने बेहतरीन बल्लेबाज की और यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा। तुषार (देशपांडे – दो ओवर में 41 रन) ने काफी रन लुटाए लेकिन हम यह सबके लिए अच्छा है। इससे हमें काफी सीख मिलेगी।’
धवन की तारीफ
उन्होंने कहा, ‘शिखर ने परिस्थितियों से अच्छी तरह से तालमेल बिठाया। उनका नए बल्लेबाज के लिए यही संदेश होता था कि गेंद रुककर बल्ले पर आ रही है। इस हार के बावजूद अच्छी बात यह है कि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास नहीं डगमगाया है। हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा लेकिन हमें इससे सीख मिली और हम अच्छी वापसी करेंगे।’
शिखर ने कहा, जिम्मेदारी संभालकर अच्छा लगा
मैन ऑफ द मैच धवन ने कहा, ‘टीम अच्छा खेल रही है। आज मैंने जिम्मेदारी संभाली। मैंने आज वास्तव में अपने खेल का पूरा लुत्फ उठाया। यह अच्छा है कि मैं लगातार रन बना रहा हूं। जहां तक टीम का सवाल है तो हमें इस विचार करना होगा कि हम कहां सुधार कर सकते है। हम इस हार से निराश नहीं है। इससे हमें सीख मिली है। हम दमदार वापसी करेंगे।’

BCCI चीफ सौरभ गांगुली को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में किया गया भर्ती

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया है। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्...